प्रतिबंधित मांस मामले में दो भेजे गए जेल, मामले में छह हैं नामजद

आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर पंचायत के मुंडा टोला के पास बारोडा टोला से प्रतिबंधित मांस बरामदगी मामले में आनंदपुर पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि मामले में बाकी चार आरोपितों की पुलिस को तलाश है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 08:31 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस मामले में दो भेजे गए जेल, मामले में छह हैं नामजद
प्रतिबंधित मांस मामले में दो भेजे गए जेल, मामले में छह हैं नामजद

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर पंचायत के मुंडा टोला के पास बारोडा टोला से प्रतिबंधित मांस बरामदगी मामले में आनंदपुर पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि मामले में बाकी चार आरोपितों की पुलिस को तलाश है। मामले में कुल छह नामजद आरोपी थे। जिनमें रैबू बुढ़ व बुधवा सुरीन उर्फ बाया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी मामले में फरार बाकी आरोपी लालो सोय, गुरा सुरीन, टुडू हेंब्रोम एंव कोंदा लुगुन की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों में छापेमारी कर रही है। शनिवार को आनंदपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर आनंदपुर के मुंडा टोला से सटे टोला में छापेमारी कर लालो सोय के घर से प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। प्रतिबंधित गौवंश काटने एवं व्यापार करने को लेकर आनंदपुर थाना पशु क्रूरता निवारण के तहत छह नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में बाकी चार आरोपी लालो सोय, गुरा सुरीन, टुडु हेम्ब्रोम एवं कोन्दा लुगुन की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों में छापेमारी कर रही है।

क्या था मामला

- शनिवार को आनंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि बारोडा टोला से समीप जंगल में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मवेशी का बछड़ा काटकर लोग उसका व्यापार करने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में दलबल के द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान काटे गए स्थल पर पुलिस को मवेशी के अवशेष भी मिले थे।जहां पूछताछ के क्रम में इस मामले में छ: लोगों की संपलिप्ता की बात सामने आई थी। पुलिस की आने से पहले ही चार आरोपी फरार हो गए थे। वही दो नामजद आरोपियों को पुलिस हिरासत में पूछताछ के लिए ले गई थी। जिसमें दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी