आदिवासी कुड़मी समाज ने बिनोद बिहारी महतो को जयंती मनाई

आदिवासी कुड़मी समाज जिला इकाई ने बुधवार को झारखंड के भीष्म पितामह एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य स्व. विनोद बिहारी महतो की 97वीं जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 07:23 PM (IST)
आदिवासी कुड़मी समाज ने बिनोद बिहारी महतो को जयंती मनाई
आदिवासी कुड़मी समाज ने बिनोद बिहारी महतो को जयंती मनाई

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर :

आदिवासी कुड़मी समाज जिला इकाई ने बुधवार को झारखंड के भीष्म पितामह एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य स्व. विनोद बिहारी महतो की 97वीं जयंती मनाई। चक्रधरपुर नगर के वन विश्रामागार में जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर महतो की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर जिला महासचिव संजीव महतो ने विनोद बाबू की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि जीवन भर वे समस्त शोषित, पीड़ितों, वंचितों के मसीहा बने रहे। उनका मूल सिद्धांत था, लड़ना है तो पढ़ना सीखो। पढ़ो और लड़ो। समाजसेवी दुर्गा महतो ने कहा कि विनोद बाबू ने झारखंड आंदोलन को तेज करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का गठन किया और उसी के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़े। इस अवसर पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर युवा नगर अध्यक्ष सुमित महतो, आनंद महतो, श्रीचंद्र महतो, सिकंदर महतो आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी