टाटा स्टील कर रही 19 मिलियन मीट्रिक टन लौह अयस्क का उत्पादन : शैलेश सिंह

टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि टाटा स्टील में वित्तीय वर्ष 2020-21 में लौह अयस्क उत्पादन क्षमता बढ़कर 19 मिलियन मीट्रिक टन पर पहुंची है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:51 PM (IST)
टाटा स्टील कर रही 19 मिलियन मीट्रिक टन लौह अयस्क का उत्पादन : शैलेश सिंह
टाटा स्टील कर रही 19 मिलियन मीट्रिक टन लौह अयस्क का उत्पादन : शैलेश सिंह

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि टाटा स्टील में वित्तीय वर्ष 2020-21 में लौह अयस्क उत्पादन क्षमता बढ़कर 19 मिलियन मीट्रिक टन पर पहुंची है। यह इस वर्ष उत्पादन के मामले में सर्वाधिक है। नोवामुंडी माइंस मजदूर यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी जीटी रेड्डी वर्करों के लिए भीष्म पितामह साबित हो रहे हैं। इन्हीं के कार्यकाल में वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी कंपनी ने प्रभावित इलाके के 155 स्थानीय लोगों को विभिन्न ट्रेड में नौकरी दी है। ऐसा नोवामुंडी यूनियन के कार्यकाल के इतिहास में पहली बार हुआ है। टीडब्ल्यूयू के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में नोवामुंडी माइंस मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित बैठक में नोवामुंडी माइंस वर्करों को जानकारी दे रहे थे। जमशेदपुर से टाटा वर्कर्स यूनियन की सात सदस्यीय टीम अपने दो दिवसीय के दौरे पर शुक्रवार को नोवामुंडी पहुंची थी। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी प्रबंधन की गाइड लाइन का अनुसरण कर टाटा वर्कर्स यूनियन काम करती है। जमशेदपुर में वर्करों के हित में वार्ता के दौरान नोवामुंडी माइंस मजदूर यूनियन का योगदान अधिक रहता है। नोवामुंडी माइंस डिवीजन के अधीन संचालित लौह अयस्क खदानों से कंपनी को सर्वाधिक उत्पादन मिलता है। नोवामुंडी माइंस मजदूर यूनियन जेनरल सेक्रेटरी जीटी रेड्डी ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद डेथ स्कीम पर एग्रीमेंट हुआ है। इस स्कीम में मृत कर्मचारियों के आश्रित परिवार के बेटे को नौकरी मिलेगी। बशर्ते की उसकी आयु 25 वर्ष होना अनिवार्य है। कोविड एग्रीमेंट में 116 लोगों के आश्रित परिवार को लाभ मिलना शुरू हुआ है। इस स्कीम में नोवामुंडी के दो वर्कर परिवार भी शामिल हैं। इस बार हाल ही के दिन 19 जुलाई को एलटीसी पर भी एग्रीमेंट हो चुका है। इसका लाभ वर्करों को मिलना शुरू हो चुका है। आने वाले समय में वार्षिक बोनस पर भी एग्रीमेंट होगा। बताया कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने कोरोना से संबंधित वैक्सीन लेने वालों की संख्या भी 95 फीसद पर पहुंची है। बैठक में जमशेदपुर वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसीडेंट संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, असिस्टेंट सेक्रेटरी अजय कुमार चौधरी, नितेश राज, सरोज कुमार सिंह, ट्रेजरर हरिशंकर सिंह के अलावा नोवामुंडी माइंस मजदूर यूनियन के प्रेसीडेंट कमलेश महतो, डिप्टी प्रेसीडेंट अर्जुन नाग, वाइस प्रेसीडेंट चंदन मिश्रा, वर्किंग प्रेसीडेंट कालीचरण लागुरी, जेनरल सेक्रेटरी जीटी रेड्डी, असिस्टेंट सेक्रेटरी मतियस सुरेन, ऑर्गनाइजिग सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता, ट्-रेजरर उमाकांत करूवा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी