मंझारी को हरा तांतनगर कस्तूरबा चैंपियन

चाईबासा : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं का जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Apr 2017 02:46 AM (IST) Updated:Sun, 09 Apr 2017 02:46 AM (IST)
मंझारी को हरा तांतनगर कस्तूरबा चैंपियन
मंझारी को हरा तांतनगर कस्तूरबा चैंपियन

चाईबासा : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं का जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को जिला स्कूल मैदान में हुआ। इसमें अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीआरपीएफ 197 बटालियन के कमांडेंट डीएन त्रिपाठी एवं पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स संघ व अंतराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक टिपरिया तियू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल केजीबीवी तांतनगर बनाम केजीबीवी मंझारी के बीच खेला गया। इसमें केजीबीवी तांतनगर की टीम केजीबीवी मंझारी को 1-0 गोल से पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। केजीबीवी मंझारी की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं केजीबीवी गोइलकेरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनी पुरती एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो द्वारा सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त कार्यक्रम जिला पदाधिकारी अमित मुखर्जी, जिला के कस्तूरबा प्रभारी शशि वर्मा, रीता कुमारी, मध्य विद्यालय गुईरा के प्रधानाध्यापक अरुण प्रसाद समेत सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे। इस दौरान प्रतिभागी विद्यालय के सभी खिलाड़ी एवं सदर कस्तूरबा की सभी छात्राएं खिलाड़ियों के उत्साहव‌र्द्धन के लिए मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी