पश्चिमी सिंहभूम के कराटेकारों ने 18 पदकों पर जमाया कब्जा

स्पो‌र्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में ऑल स्टाइल स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पश्चिम सिंहभूम के कराटेकारों का जलवा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 08:16 PM (IST)
पश्चिमी सिंहभूम के कराटेकारों ने 18 पदकों पर जमाया कब्जा
पश्चिमी सिंहभूम के कराटेकारों ने 18 पदकों पर जमाया कब्जा

जागरण संवाददाता, चाईबासा : स्पो‌र्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में ऑल स्टाइल स्टेट कराटे चैंपियनशिप रांची के खेलगांव में ताना भगत इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में राज्यभर के विभिन्न जिलों से लगभग पांच सौ कराटेकारों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराटेकारों ने 18 पदकों पर कब्जा जमाया। जिनमें चार स्वर्ण, छह रजत व आठ कांस्य पदक शामिल हैं।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराटेकारों परिणाम :

स्वर्ण पदक विजेता : 12 वर्ष बालक वर्ग के 35 किलो ग्राम वर्ग में कुमिते में जगदीश पूरती (जेकेएआइ चाईबासा), 18 वर्ष से ऊपर महिला वर्ग के 50 किलो ग्राम वर्ग में कुमिते में स्नेहा सलोमी बलमुचू (जेकेएआई चाईबासा), 18 वर्ष से ऊपर महिला वर्ग के 68 किलो ग्राम वर्ग में कुमिते वर्ग में अंकिता शील (धामिका काई शीतो रियु चक्रधरपुर), 12 वर्ष बालिका वर्ग के 35 किलो ग्राम वर्ग में कुमिते में अरसू हांसदा (धामिका काई शीतो रियु चक्रधरपुर), रजत पदक विजेता : नौ वर्ष बालक वर्ग के 25 किलो ग्राम वर्ग में कुमिते में मर्विन महेन्द्र पुरती (जेकेएआइ चाईबासा), 9-10 वर्ष बालक कुमिते वर्ग में शिवम कुमार गुप्ता (सुरिकेन चाईबासा), 8 वर्ष बालिका वर्ग के काता में प्रियांशी खण्डाईत (जेकेएआई चाईबासा), 16-17 बालक आयु वर्ग के 55 केजी कुमिते में मनीष पुरती (धामिका काई शीतो रियु चक्रधरपुर), 18 वर्ष से ऊपर पुरुष 50 किलो ग्राम वर्ग में कुमिते वर्ग में वीर सिंह बारी (धामिका काई शीतो रियु चक्रधरपुर), कांस्य पदक विजेता : आठ वर्ष बालिका 20 किलो ग्राम वर्ग में कुमिते वर्ष में प्रियांशी खण्डाईत (जेकेएआइ चाईबासा), 11 वर्ष बालक 30 किलो ग्राम वर्ग में कुमिते वर्ग में अनीस संगम कालुण्डिया (जेकेएआइ चाईबासा), 10 वर्ष बालक 30 केजी कुमिते वर्ग में अभिनव विश्वकर्मा (सुरिकेन चाईबासा), 16-17 वर्ष बालक काता वर्ग में राज सिंह हेस्सा (जेकेएआइ चाईबासा), 11 वर्ष बालक कुमिते वर्ग में आशीष जोंको (धामिका काई शीतो रियु चक्रधरपुर), 12 वर्ष बालिका काता वर्ग में आर श्रावणी (धामिका काई शीतो रियु चक्रधरपुर), 14-15 वर्ष बालिका काता एवं कुमिते वर्ग में शिल्पी सुंडी (धामिका काई शीतो रियु चक्रधरपुर), 13 वर्ष बालिका काता वर्ग में प्रार्थना विजयवर्गीय (सुरिकेन चाईबासा) शामिल थे। प्रतियोगिता में स्पो‌र्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सेंसई एम विजय कुमार, महासचिव सेंपाई नरेश हेस्सा, टीम मैनेजर सेंपाई रघुनाथ गोप एवं जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड ब्रांच के मुख्य प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसई पंकज कुमार सिंह टीम के साथ उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी