बेनीसागर के इतिहास के बारे अधिक जानकारी रखें विद्यार्थी : प्रो. अजय

विभागाध्यक्ष रावत ने कहा कि संग्रहालय व बेनीसागर पुरास्थल पर प्रदर्शित मूर्ति अवशेषों के बारे हम सभी को जानकारी रखना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 07:06 PM (IST)
बेनीसागर के इतिहास के बारे अधिक जानकारी रखें विद्यार्थी : प्रो. अजय
बेनीसागर के इतिहास के बारे अधिक जानकारी रखें विद्यार्थी : प्रो. अजय

बेनीसागर के इतिहास के बारे अधिक जानकारी रखें विद्यार्थी : प्रो. अजय

संवाद सूत्र, मझगांव : बेनीसागर पुरास्थल पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रांची मंडल रांची द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का आयोजन किया गया। इसमें संग्रहालय के प्रति बौद्धिक जगत व आम जनमानस को जागरूक करना, प्रदर्शित मूर्तियों तथा विरासत के मूर्त अवशेषों के बारे में अवगत करना था। कार्यक्रम के दौरान एपी कालेज ररूआं मयूरभंज के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय रावत ने कहा कि संग्रहालय व बेनीसागर पुरास्थल पर प्रदर्शित मूर्ति अवशेषों के बारे हम सभी को जानकारी रखना चाहिए। जिससे इतिहास के विद्यार्थियों को इसके बारे अधिक जानकारी मिल सके। बेनी राजा के कार्यकलाप व उनके शासन की व्यवस्था को हम सभी को जानना चाहिए। ओडिशा से सटे क्षेत्र में कई राजाओं ने कई दशकों तक शासन किया। बेनीसागर में खोदाई और मिले अवशेषों से इसकी पुष्टी होती है। इसके बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी होनी चाहिए। बेनीसागर एक ऐतिहासिक स्थल है। थाना प्रभारी विकास कुमार ने उपस्थित छात्राओं को वर्तमान समय में संग्रहालय के महत्व तथा ऐतिहासिक विरासत के प्रति जागरूकता को संप्रेषित किया। कार्यक्रम के दौरान एपी कालेज ररूआं के इतिहास एवं मानव विज्ञान विषय के विद्यार्थी व झुमकापाल मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेनीसागर के इतिहास के बारे विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही भारत सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बारे में बताया गया। केंद्रीय संरक्षित स्मारक बेनीसागर के पुरा संपदा तथा प्रदर्शित मूर्तियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रांची मंडल के अधिकारी नीरज मिश्रा, अभय कुमार, विवेक कुमार, ललिता सुंडी, विमल किशोर बोयपाई समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी