रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता में साम सदन रहा ओवरआल चैंपियन

संवाद सूत्र गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में स्कूल के प्राचार्य एन पसायत की अध्य्क्षता में स्कूली बच्चों की अंतरसदनसीय रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 01:20 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 06:34 AM (IST)
रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता में साम सदन रहा ओवरआल चैंपियन
रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता में साम सदन रहा ओवरआल चैंपियन

संवाद सूत्र, गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में स्कूल के प्राचार्य एन पसायत की अध्य्क्षता में स्कूली बच्चों की अंतरसदनसीय रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों की वर्गीकृत चार सदन यजुर, साम, अथर्व एवं ऋग के तहत एक से बढ़कर एक नृत्य का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर दो समूहों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मेधावी एवं प्रतिभाशील बच्चों ने आकर्षक रूप सज्जा एवं परिधान में देशभक्ति नृत्य प्रस्तुती कर सबों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन 258 पॉइंट से साम सदन प्रथम, 253 पॉइंट से अथर्व सदन द्वितीय एवं 240 प्वाइंट से ऋग सदन तृतीय रहा। जूनियर समूह में साम सदन प्रथम, यजुर सदन दितीय एवं अथर्व सदन तृतीय रहा जबकि सीनियर समूह में अथर्व सदन प्रथम, साम सदन द्वितीय एवं यजुर सदन तृतीय रहा। मेघावी प्रतिभागियों में दीक्षा मिश्रा, मधुस्मिता, मोटाई मुंडिया, ना•ारीन प्रत्यूष गुप्ता, प्रतीक दास, सृष्टि व अन्य बच्चों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली की भूमिका में शिक्षिका नीलम सहाय, अनिला एक्का, पुष्पांजलि नायक एवं शिक्षक शंकर विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी