अनुदान पर 25 किसानों को मिले पंप सेट

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : बुधवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ¨सगल ¨वडो सेंटर में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 06:35 PM (IST)
अनुदान पर 25 किसानों को मिले पंप सेट
अनुदान पर 25 किसानों को मिले पंप सेट

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : बुधवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ¨सगल ¨वडो सेंटर में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा प्रखंड के 25 किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया।

चक्रधरपुर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी केपी पाल ने बताया कि किसानों को 90 फीसद अनुदान पर पंप सेट का वितरण किया गया। किसानों को मात्र 10 फीसद राशि लेकर पंप सेट का वितरण किया गया। चक्रधरपुर प्रखंड में कुल 106 पंप सेट का वितरण किया जाना है। पूर्व में 15 नवंबर को 46 किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया जा चुका है। बुधवार को 25 किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया। बाकी पंप सेट का वितरण एक-दो दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिरसा आम बागवानी के 27 लाभुकों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया। मुखिया की उपस्थिति में सभी किसानों को पंप सेट का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया पोंडेराम सामड, मालती गागराई, नर¨सह बोदरा, राकेश जोंको आदि मौजूद रहे।

इन किसानों को मिला पंप सेट

सादो बांदिया, हरि कृष्ण बांदिया, मूंगा लाल सरदार, अशोक बांदिया, नरेंन्द्र सामड, गिरीश चन्द्र महतो, राजेन्द्र जोंको, चम्पिया चांपिया, मोरा सुम्बरुई, प्रकाश चन्द्र सिजुई, अभिमन्यु प्रधान, निराकर प्रधान, जोंको वामई देवगम, नरेन्द्र जामुदा, जोटेया सोय, देवेंद्र हेम्ब्रम, सोमा गागराई, सुखदेव जोंको, तुरी केराई, नंदलाल बोदरा, जय¨सह जोंको, चन्द्रमोहन सामड, नमिता महली, सुर¨सह मेलगांडी, घनश्याम केराई, सुखलाल गागराई, विष्णु प्रधान, सिरका सामड आदि किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी