जुर्माना संबंधी जारी अध्यादेश गरीब एवं जन विरोधी : कृष्णा मार्डी

गुआ पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने वर्तमान झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा मास्क नहीं लगाने पर एक लाख जुर्माना एवं 2 साल की सजा मुकर्रर किया जाना झारखंड के गरीब अनपढ़ एवं असहाय लोगों पर अत्याचार किए जाने के बराबर है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 07:58 PM (IST)
जुर्माना संबंधी जारी अध्यादेश गरीब एवं जन विरोधी : कृष्णा मार्डी
जुर्माना संबंधी जारी अध्यादेश गरीब एवं जन विरोधी : कृष्णा मार्डी

संवाद सूत्र, गुआ : गुआ पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने वर्तमान झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा मास्क नहीं लगाने पर एक लाख जुर्माना एवं 2 साल की सजा मुकर्रर किया जाना झारखंड के गरीब अनपढ़ एवं असहाय लोगों पर अत्याचार किए जाने के बराबर है। झारखंड सरकार को चाहिए कि वर्तमान में लोगों को जागरूक करें एवं उन्हें हर दृष्टिकोण से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के प्रति दिशा निर्देशित करें। बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण की स्थिति को रोकने के लिए सरकार को सरकारी सुविधाओं में विस्तार कर जन कल्याण के लिए सार्थक कदम उठाना चाहिए। सिर्फ घोषणा कर आम जनता पर लगाम कसने से कोरोना वायरस संक्रमण को रोक पाना असमंजस की स्थिति उत्पन्न कर रहा है।

chat bot
आपका साथी