नेसार अहमद कांग्रेस के सिंहभूम संसदीय क्षेत्र प्रभारी नियुक्त

झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील अंसारी के निर्देश पर नोवामुंडी निवासी पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के सहयोगी मो. नेसार अहमद को तत्काल प्रभाव से सिंहभूम संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 07:43 PM (IST)
नेसार अहमद कांग्रेस के सिंहभूम संसदीय क्षेत्र प्रभारी नियुक्त
नेसार अहमद कांग्रेस के सिंहभूम संसदीय क्षेत्र प्रभारी नियुक्त

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील अंसारी के निर्देश पर नोवामुंडी निवासी पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के सहयोगी मो. नेसार अहमद को तत्काल प्रभाव से सिंहभूम संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि मो. नेसार अहमद कांग्रेस पार्टी के नीति और सिद्धांतों का पालन करते हुए समर्पित भावना एवं बौद्धिक क्षमता के साथ संसदीय क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों के समस्त नागरिकों को कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्प्रेरित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. अशरफुल होदा ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. नेसार अहमद को संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी