मनोहरपुर में कांग्रेस की आमसभा 21 को

कांग्रेस की मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय आम सभा 21 फरवरी को गोइलकेरा हाट बाजार में होगी। इसको लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में एक बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 06:40 PM (IST)
मनोहरपुर में कांग्रेस की आमसभा 21 को
मनोहरपुर में कांग्रेस की आमसभा 21 को

जासं, चाईबासा : कांग्रेस की मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय आम सभा 21 फरवरी को गोइलकेरा हाट बाजार में होगी। इसको लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी ¨सकू ने कहा कि आम सभा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस की जोनल कोऑर्डिनेटर रमा खालको ने बतौर मुख्य अतिथि भागीदारी सुनिश्चित करने की सहमति प्रदान की है। इनके अलावा झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जगन्नाथपुर की विधायक गीता कोड़ा, पूर्व राज्यसभा सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चम्पिया, पूर्व सांसद चित्रसेन ¨सकू ने भी आम सभा में शिरकत करने की सहमति दी है।

chat bot
आपका साथी