कृषि कानून के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली को पुलिस-प्रशासन ने रोका

भाजपा के नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए तीन कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के तत्वावधान में ट्रैक्टर रैली का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके लिए पार्टी की ओर से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को लिखित सूचना प्रेषित की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:48 PM (IST)
कृषि कानून के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली को पुलिस-प्रशासन ने रोका
कृषि कानून के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली को पुलिस-प्रशासन ने रोका

जागरण संवाददाता, चाईबासा : भाजपा के नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए तीन कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के तत्वावधान में ट्रैक्टर रैली का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके लिए पार्टी की ओर से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को लिखित सूचना प्रेषित की गई थी। लेकिन झारखंड के महागठबंधन सरकार के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली को कोल्हान विश्वविद्यालय के सामने पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। राज्य सरकार ने साबित कर दिया कि सरकार तीन काला कृषि कानून के समर्थन में है। राज्य सरकार के इशारे पर ट्रैक्टर रैली को रोके जाने पर आक्रोशित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फॉरेस्ट ट्रेनिग इंस्टीट्यूट के सामने मैदान में धरना में बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट पूर्व सांसद चित्रसेन सिकू ने यह बाते कहीं। पूर्व सांसद सह झारखंड प्रदेश तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद जामुदा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोहरी नीति चल रहे हैं। एक ओर अपनी प्रतिक्रिया में कृषि कानून का विरोध करते हैं। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस द्वारा लिखित सूचना प्रेषित करने के उपरांत भी लोकतांत्रिक तरीके से किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली करने की अनुमति प्रदान नहीं की। झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिकू ने कहा कि राज्य सरकार के काले कृषि कानून के मामले में सरकार की मंशा स्पष्ट हो गई है। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष महेंद्र जामुदा कर रहे थे। कार्यक्रम में राधामोहन बनर्जी, अंसार अहमद, अमृत मांझी, नारायण सिंह पुरती, उपेंद्र सिकू, मंगल सरदार, बिरसा देवगम, श्यामल कुमार सिंह, गुरुचरण सिकू, मांगा बाखला, जगन्नाथ दिग्गी, विनीत लागुरी, दीपक गुप्ता, चंद्रमोहन तांती, जिलाउररहमान, होरोलसी सिकू, विशाल कुमार निषाद, उत्तम कुमार पात्रों, गोविंदा तांती, विकास केराई, आशा पुरती, जेम्स सोय, नेहा हेंब्रम, चोटे सिकू, मनोज जामुदा, शैली शैलेन्द्र सिकू सहित पांच विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी