पुण्यतिथि पर जगह जगह याद किए गए निर्मल महतो

शनिवार को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता क्रांतिकारी निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जगह जगह सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:21 AM (IST)
पुण्यतिथि पर जगह जगह याद किए गए निर्मल महतो
पुण्यतिथि पर जगह जगह याद किए गए निर्मल महतो

जासं, चक्रधरपुर : शनिवार को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता क्रांतिकारी निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जगह जगह सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो को पुण्यतिथि पर निर्मल महतो कुड़मी भवन, राखा आसनतलिया में श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। सभा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक बहादुर उरांव, प्रबल महतो, झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद् के सचिव ओमप्रकाश महतो, मधुसूदन पब्लिक स्कूल के निदेशक बलराज हिन्दवार, प्रदीप कुमार महतो, बुद्धिजीवी एवं सहित्यकार शंकर लाल महतो, खगेश्वर महतो, नकुल महतो, गौरी शंकर महतो, तीरथ जामुदा, प्रदीप कुमार महतो, नीलकमल महतो, खेमराज महतो, यशवंत महतो, बसंत कुमार महतो, अबनी महतो ,मोहन कच्छप, एडवोकेट अनंत महतो, नृपेन्द्र महतो, संजय महतो, सूरज महतो, संजीव महतो, रत्नाकर महतो, आसनतलिया मौजा के ग्राम मुण्डा जगदीश महतो आदि उपस्थित रहे। आजसू पार्टी ने भी किया नमन

चक्रधरपुर नगर के वन विश्रामगार में आजसू पार्टी के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रामलाल मुंडा, आजसू के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ महतो, आजसू नेता सनातन प्रधान, दुर्गा चरण महतो, राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, दिनेश कुमार महतो, वरिष्ठ नेता विजय प्रसाद, आसिफ सरकार, श्याम राय, गणेश महतो, अश्वनी महतो, मनीष महतो, विदेशी महतो आदि ने उन्हें याद करते हुए नमन किया।

chat bot
आपका साथी