बंदगांव की हसीन वादियों में उमड़े सैलानी

बुधवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। हिरनी फॉल कंसरा मंदिर नकटी जलाशय आदि स्थानों पर सैलानियों ने पहुंचकर पिकनिक का आनंद उठाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 06:20 AM (IST)
बंदगांव की हसीन वादियों में उमड़े सैलानी
बंदगांव की हसीन वादियों में उमड़े सैलानी

संवाद सूत्र, बंदगांव : बुधवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। हिरनी फॉल, कंसरा मंदिर, नकटी जलाशय आदि स्थानों पर सैलानियों ने पहुंचकर पिकनिक का आनंद उठाया। सुबह से ही कंसरा मंदिर में काफी लोगों ने पूजा-अर्चना कर नववर्ष का आनंद उठाया। नव वर्ष के उपलक्ष्य मे सैलानियों ने अपने परिवार संग पहुंचकर आनंदपूर्वक नववर्ष का मजा लिया। हिरनी फॉल में दूरदराज के सैलानियों की काफी भीड़ रही। सुबह से ही सैलानियों का आना-जाना शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरे हिरनी फॉल में सैलानियों की भीड़ उमड़ गई। पूर्व निर्धारित आदेशानुसार डीजे काफी धीमी आवाज में बजा। शराब भी पूरी तरह बंद रही। इस दौरान सैलानियों ने दिन भर मस्ती से पूरी वादियों में घूम घूमकर आनंद लिया एवं भोजन का आनंद उठाते हुए शाम को अपने घर वापस हुए। नववर्ष का दिन हिरनी फॉल में शांतिपूर्वक बीता। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा, कराईकेला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद पुलिस बल के साथ नकटी डैम जाकर निरीक्षण किया एवं लोगों को शाम होने से पहले घर जाने की हिदायत दी।

chat bot
आपका साथी