तांतनगर में महिला की हत्या

चाईबासा : तांतनगर ओपी क्षेत्र के गिदिवास गाव के टोला बोजबासा में 55 वर्षीय अधेड़ महिला की तलवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Dec 2017 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 04 Dec 2017 09:52 PM (IST)
तांतनगर में महिला की हत्या
तांतनगर में महिला की हत्या

चाईबासा : तांतनगर ओपी क्षेत्र के गिदिवास गाव के टोला बोजबासा में 55 वर्षीय अधेड़ महिला की तलवार से वार कर हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे घटी है। मृतका का नाम शीला बोयपाई है। हत्या के पहले उसके पति गुरुचरण बोयपाई पर हत्यारों ने हमला कर दिया। लेकिन वह अंधेरा का फायदा उठाकर किसी भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की खबर पाकर ओपी प्रभारी विंदेश्वर प्रसाद घटनास्थल पहुंचे। मामले की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आए। पति गुरुचरण बोयपाई ने बताया कि वे लोग खाना खाने की तैयारी में लगे हुए थे। उसी समय दो व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर घर के अंदर घुस आए। पहले पति पर हमला कर दिया। किसी तरह पति बच कर भाग निकला। लेकिन हत्यारों ने उसकी पत्‍‌नी की हत्या कर दी। दोनों हत्यारे अपने चेहरे पर कपड़ा बाध रखे थे।

chat bot
आपका साथी