मुंडुई व गुमरिया में बालू चोरी रोके पुलिस : मुंडा-मानकी

प्रखंड सभागार में मंगलवार को मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष कामिल केराई की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ सह अंचल अधिकारी चंदन प्रसाद तथा थाना प्रभारी यशराज सिंह शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 06:04 AM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 06:04 AM (IST)
मुंडुई व गुमरिया में बालू चोरी रोके पुलिस : मुंडा-मानकी
मुंडुई व गुमरिया में बालू चोरी रोके पुलिस : मुंडा-मानकी

संसू, जगन्नाथपुर : प्रखंड सभागार में मंगलवार को मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष कामिल केराई की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ सह अंचल अधिकारी चंदन प्रसाद तथा थाना प्रभारी यशराज सिंह शामिल हुए। बैठक में अध्यक्ष कामिल केराई ने कहा जिस जमीन पर भी विकास योजना संचालित होती है वहां के मुंडा से जरूर सहमति ली जाए ताकि योजना का संचालन बेहतर हो और विकास का काम जारी हो। उन्होंने कहा कोल्हान की मानकी-मुंडा व्यवस्था को जानने और समझने की जरुरत है। पुलिस को जब भी किसी मुजरिम को पकड़ना हो या कोई मामला आया हो तो संबंधित मुंडा को जरूर बताया जाए। पूर्व अध्यक्ष जमदार लागुरी ने कहा कि ग्रामसभा करने का अधिकार मुंडा को ही है। अभी भी अंचल में मुंडा के 24 व मानकी के दो पद रिक्त हैं। सभी मुंडा जाति, आय, आवासीय, जन्म मृत्यु का पंजी बनाए। जाति आय आवासीय के लिए 2021-2022 का मालगुजारी रशीद जरूर दें। मौके पर थाना प्रभारी यशराज सिंह कहा कि जमीन व डायन बिसाही का विवाद ग्राम स्तर से हल करने का प्रयास करें। जब नहीं हो पाए तो पुलिस के पास आएं। बीडीओ ने कहा कि भाषा संस्कृति को सुरक्षित रखना है। यह स्थानीय व्यवस्था पर निर्भर रहता है। प्रशासन हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहता है। बैठक में मुंडा-मानकी ने कहा कि मुण्डुई और गुमरिया पंचायत क्षेत्र से बालू चोरी हो रही है। बालू की चोरी रोकी जाए। इससे सरकार को राजस्व की काफी हानि हो रही है। बैठक में अध्यक्ष कमिल केराई, सचिव सोमनाथ सिकु, पूर्व अध्यक्ष जमदार लागुरी, विनय कुमार पवार, रामजीवन बेहरा, विकास महापात्र, डेबिड सिकु, अंतिम सिकु, लखन सिकु, संग्राम सिंह, बमिया सिकु, देवेंद्र गोप आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी