15 दिन से उत्पात मचा रहा बंदर, पकड़ने में विभाग विफल

आनंदपुर प्रखंड मुख्यलय स्थित नारायण टोला में उत्पात मचा रहे बंदर को पकड़ने में वन विभाग की टीम नाकाम रही है। वन विभाग की टीम ने बुधवार को बंदर पकड़ने का अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 12:35 AM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 12:35 AM (IST)
15 दिन से उत्पात मचा रहा बंदर, पकड़ने में विभाग विफल
15 दिन से उत्पात मचा रहा बंदर, पकड़ने में विभाग विफल

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड मुख्यलय स्थित नारायण टोला में उत्पात मचा रहे बंदर को पकड़ने में वन विभाग की टीम नाकाम रही है। वन विभाग की टीम ने बुधवार को बंदर पकड़ने का अभियान चलाया। जिसमें वनरक्षी और गृह रक्षी के जवानों ने संयुक्त रूप से शामिल होकर बंदर को पकड़ने का कोशिश की पर सफलता नही मिली। बंदर सबको चकमा देकर भाग गया। जानकारी के अनुसार विगत 15 दिनों से एक नर बंदर नारायण टोला स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सहित आसपास क्षेत्रों में उत्पात मचाए हुए था। जिसकी शिकायत विद्यालय के विद्यार्थी सहित ग्रामीणों ने आनंदपुर वन विभाग और आनंदपुर थाने में कर रखी थी। आनंदपुर थाना प्रभारी के निर्देश पर वनपाल ज्ञानचंद प्रसाद के नेतृत्व में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया। जिसमें वन कर्मियों ने हाथों में जाल और अन्य सामग्री लिए बंदर को पकड़ने की कई घंटो तक नाकाम कोशिश की। बंदर वन विभाग को चकमा देकर भागने में सफल रहा। वहीं कई घंटे के अथक प्रयास के बावजूद बंदर वन विभाग के पकड़ में ना आ सका। उक्त अभियान में वन रक्षी चिता जरिका, घनश्याम पूर्ति, पोथीराम हांसदा,बैजनाथ हांसदा, प्रमोद महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी