विधायक पुत्र ने किया प्लाज्मा दान

चक्रधरपुर की 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्धा रिम्स रांची में इलाजरत हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 09:17 PM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 06:17 AM (IST)
विधायक पुत्र ने किया प्लाज्मा दान
विधायक पुत्र ने किया प्लाज्मा दान

जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के बड़े पुत्र सन्नी उरांव भी संक्रमित हुए। सन्नी ने संक्रमण मुक्त होने के बाद चक्रधरपुर की 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्धा रिम्स रांची में इलाजरत हैं। वृद्धा को चक्रधरपुर विधानसभा के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव एवं सीआरपीएफ के पूर्व जवान नीकू सिंह ने प्लाज्मा दान किया। सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानन्द होता को पता चला कि संक्रमित वृद्धा को ओ पॉजिटिव प्लाज्मा दान की आवश्यकता है। उन्होंने अविलंब विधायक सुखराम उरांव से सम्पर्क किया और प्लाज्मा डोनेट करने के लिए पहल करने की बात कही। विधायक ने कहा कि उनका पुत्र सन्नी उरांव प्लाज्मा देने को तैयार है। रविवार की सुबह विधायक पुत्र, सीआरपीएफ के पूर्व जवान समेत अन्य लोग रिम्स रांची के लिए रवाना हुए। रांची स्थित रिम्स अस्पताल ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया

chat bot
आपका साथी