बिरसा मुंडा संग्राहलय के लिए जमा की गई पंचायतों की मिट्टी

गुरुवार को प्रखंड कार्यालय गोईलकेरा परिसर में बीडीओ सह अंचालाधिकारी सुशील प्रकाश कि मौजूदगी में पंचायतों की मिट्टी का संग्रह किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 08:35 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 08:35 PM (IST)
बिरसा मुंडा संग्राहलय के लिए जमा की गई पंचायतों की मिट्टी
बिरसा मुंडा संग्राहलय के लिए जमा की गई पंचायतों की मिट्टी

संवाद सूत्र, गोईलकेरा : गुरुवार को प्रखंड कार्यालय गोईलकेरा परिसर में बीडीओ सह अंचालाधिकारी सुशील प्रकाश कि मौजूदगी में पंचायतों की मिट्टी का संग्रह किया गया। इस दौरान प्रखंड के 11 पंचायतों की पवित्र मिट्टी का संग्रह किया गया। पंचायत सेवक अपने पंचायत अंतर्गत गांव से पवित्र मिट्टी लेकर प्रखंड पहुंचे। इस मिट्टी को एक पात्र में रखा गया। जिसे जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। जिसको लेकर प्रखंड कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित व विकसित कर आने वाली पीढ़ी को राज्य के गौरवपूर्ण अतीत से अवगत कराने के लिए रांची में बिरसा मुंडा संग्रहालय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख चंद्रमोहन बोयपाई, जिप सदस्य लक्ष्मन मेलगांडी, आलोक रंजन ¨सह, अकबर खान, विमल सिन्हा सभी पंचायतों के पंचायत सेवक, मुखिया मौजूद थे। इस दौरान प्रखंड के गोईलकेरा, बारा, बिला, कुईडा, कदमडीहा, आराहासा, गम्हरिया, तरकटकोचा, कायदा, केबरा, सारूगाड़ा पंचायत की पवित्र मिट्टी जमा की गई।

chat bot
आपका साथी