कोल्हान में 13वें स्थान पर रहीं मधुसूदन की संयुक्ता

जैक द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा में मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय की छात्रा संयुक्ता प्रमाणिक कोल्हान में 13वें नंबर पर रही। जबकि अपने विद्यालय में सेकंड टॉपर बनी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:17 AM (IST)
कोल्हान में 13वें स्थान पर रहीं मधुसूदन की संयुक्ता
कोल्हान में 13वें स्थान पर रहीं मधुसूदन की संयुक्ता

जासं, चक्रधरपुर : जैक द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा में मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय की छात्रा संयुक्ता प्रमाणिक कोल्हान में 13वें नंबर पर रही। जबकि अपने विद्यालय में सेकंड टॉपर बनी। संयुक्ता को 472 अंक 94 फीसद प्राप्त हुए हैं। इंग्लिश में 95, आइआइटी में 93, गणित में 99, साइंस में 92, सोशल साइंस में 93 तथा हिदी में 89 अंक प्राप्त की है। संयुक्ता बंदगांव प्रखंड के कराईकेला के बाउरीसाई की रहने वाली है। उसके पिता मानस कुमार प्रमाणिक की गल्ले की दुकान है। जबकि माता रीना प्रमाणिक गृहणी हैं। संयुक्ता ने बताया कि आगे की पढ़ाई मधुसूदन पब्लिक स्कूल से साइंस विषयों के साथ करेंगी। मेडिकल के क्षेत्र में करियन बनाने की इच्छा है। अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया। जरूरत के मुताबिक मोबाइल का उपयोग भी पढ़ाई में किया। अपनी सफलता के बाबत कहा कि जब भी पढ़ी तो पूरे मन से।

chat bot
आपका साथी