शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मण राम रवि

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति की बैठक लक्ष्मण राम रवि की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 07:23 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 07:23 PM (IST)
शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मण राम रवि
शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मण राम रवि

शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मण राम रवि

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति की बैठक लक्ष्मण राम रवि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में दुर्गा पूजा समिति की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण राम रवि, उपाध्यक्ष पप्पू साव, विजय पोद्दार, सुभाष तिवारी को बनाया गया। वहीं सचिव सुनील साव को सह सचिव राज सोनी, नंद किशोर पोद्दार, सोनू यादव को बनाया गया। जबकि समिति का कोषाध्यक्ष का पदभार राजेश्वर प्रसाद को सौंपा गया। इसके साथ ही संरक्षक प्रेमलाल विशवकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, कालो बोस, बनवारी लाल, अर्जुन साव तथा संजय बर्मन को बनाया गया।

chat bot
आपका साथी