झारखंड सरकार सभी के विकास के लिए तत्पर : जोबा मांझी

जागरण संवाददाता चाईबासा देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर समाज कल्याण महिला बाल विकास मंत्री ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 08:34 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 08:34 PM (IST)
झारखंड सरकार सभी के विकास के लिए तत्पर : जोबा मांझी
झारखंड सरकार सभी के विकास के लिए तत्पर : जोबा मांझी

जागरण संवाददाता, चाईबासा : देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर समाज कल्याण महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने पुलिस लाइन चाईबासा में राष्ट्रीय ध्वज का झंडा तोलन करते हुए परेड की सलामी ली। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय त्योहार हम सभी के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि हमारे अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही हमारा संविधान संपूर्ण भारत वर्ष में लागू हुआ। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद सभी भारतीयों को नागरिक अधिकार प्रदान किए जाने के लिए यह आवश्यक था कि भारत का अपना संविधान लागू किया जाए। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और अंतत: 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को तैयार किया गया। 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ राज्य का भी विकास सरकार कर रही है। सरकार सभी के विकास के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम सिंहभूम जिले में प्रशासन के द्वारा प्रायोजित योजनाओं को अच्छे तरीके से लागू किए जाने तथा लोगों के बीच रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रशंसा किया। मौके पर मंत्री जोबा मांझी ने झारखंड आंदोलनकारियों के समूह को प्रशस्ति पत्र तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं 10 लोगों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली पेट्रोल सब्सिडी का भी प्रमाण पत्र प्रदान किया। वही परेड में प्रथम आने वाले टाटा कालेज एनसीसी कैडेट को प्रथम पुरस्कार दिया गया । जबकि द्वितीय पुरस्कार सीआरपीएफ 174 और तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल को मिला। झांकी में बेहतरीन प्रस्तुति के लिए ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम पुरस्कार, स्वास्थ्य विभाग को द्वितीय और शिक्षा विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा समाहरणालय में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने झंडा तोलन किया। झारखंड राज्य पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष दीना नाथ ओझा ने झंडा तोलन किया। वहीं समाहरणालय परिसर में डीसी, एसपी समेत जिला के वरीय पदाधिकारी आम जनता से मिल कर फोटो सेशन भी कराया। मौके पर कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक अजय लिडा, उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी , अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा , एजाज अनवर, डीईओ निरजा कुजुर, डीएसई अनिल कुमार चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी