आइएएस अभिजीत सिन्हा बने चक्रधरपुर के नए अनुमंडल पदाधिकारी

चक्रधरपुर के नए अनुमंडल पदाधिकारी आइएएस अभिजीत सिन्हा को बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Sep 2020 08:21 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 06:22 AM (IST)
आइएएस अभिजीत सिन्हा बने चक्रधरपुर के नए अनुमंडल पदाधिकारी
आइएएस अभिजीत सिन्हा बने चक्रधरपुर के नए अनुमंडल पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के नए अनुमंडल पदाधिकारी आइएएस अभिजीत सिन्हा को बनाया गया है। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अभिजीत सिन्हा को अनुमंडल पदाधिकारी बनाकर सरकार ने कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद थे। 29 अगस्त को झारखंड सरकार ने प्रदीप प्रसाद का तबादला कर उन्हें जमशेदपुर का अपर समाहर्ता बना दिया था। प्रदीप प्रसाद ने 30 जून 2017 को चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया था। चक्रधरपुर में अब तक सर्वाधिक समय तक अनुमंडल पदाधिकारी रहने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है। वें 38 माह तक चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित रहे। जबकि आइएएस अभिजीत सिन्हा 2018 बैच के पदाधिकारी हैं और चक्रधरपुर में इनकी पहली पोस्टिंग है।

chat bot
आपका साथी