पति-पत्नी के झगड़े में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
संवाद सूत्र नोवामुंडी नोवामुंडी थाना क्षेत्र के बोकारो साइडिग की झिल्ली बारीक (24 वर्ष) महिला ने शुक्रवार की रात्रि को मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी है।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के बोकारो साइडिग की झिल्ली बारीक (24 वर्ष) महिला ने शुक्रवार की रात्रि को मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल से क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाने में अस्वाभाविक मौत मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे बाद की है।
पुलिस ने बताया कि कुमिरता गांव के रितेन बारीक टाटा स्टील के अधीन काम लिए ठेकेदार के पास ड्राईवर का काम करता है। वह पत्नी झिल्ली बारीक व 4 वर्षीय बेटी को लेकर बोकारो साइडिग बस्ती में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। घटना के पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रितेन सो गया। रात्रि लगभग 10 बजे के बाद अचानक उसकी नींद टूटी, तो वह इधर-उधर देखने लगा तो पत्नी नहीं थी। खोजबीन शुरू कर दी। बाद में वह देर रात को बाइक लेकर भनगांव ससुराल पहुंच गया। वहां भी नहीं थी। ससुराल से लौटने के बाद सुबह होने पर कुमिरता गांव जाकर पता लगाने की बात कहकर चुपचाप सो गया। दूसरे दिन सुबह जब वह सोकर उठा तो उसे पत्नी की मौत की खबर मिली।