आत्मनिर्भर बने इसलिए लाया गया किसान बिल : लक्ष्मण गिलुवा

मनोहरपुर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 07:54 PM (IST)
आत्मनिर्भर बने इसलिए लाया गया किसान बिल : लक्ष्मण गिलुवा
आत्मनिर्भर बने इसलिए लाया गया किसान बिल : लक्ष्मण गिलुवा

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा, जेबी तुबिद, जवाहर लाल बानरा समेत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के पहले सत्र मे पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने भाजपा के इतिहास को बताया। उन्होंने बताया कि जनसंघ 6 अगस्त 1980 को राजनीति में सक्रिय ता के लिए भाजपा की स्थापना की, जिसका मुख्य उद्देश्य था अंत तक सेवा करना। दूसरे सत्र में पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने सुरक्षा समर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के निर्माण के बारे में बताया। कहा कि आज हर क्षेत्र में भाजपा के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, चाहे वह डोकलाम की घटना हो या उससे पहले कारगिल की घटना हो। सभी क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही किसान बिल लाया गया है जिसका बिचौलियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। किसान इस बिल से संतुष्ट और खुश हैं। तीसरे सत्र में जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य अनिल विरोली ने कहा कि पार्टी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में कार्यकर्ताओ की भूमिका के बारे में बताया कि भाजपा ना मां-बेटे की पार्टी है ना वंसावली की पार्टी है ना बाप बेटे की पार्टी है यह सिर्फ कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। पार्टी नेता तुबिद ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा और हमारी विचारधारा विषय पर अपनी चर्चा को रखते हुए बताया कि चारों वेदों में हमें किस तरह संस्कारित होकर जीना है बताया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक यह लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गुरुचरण नायक, भूषण पाट पिगुआ,सुमित नंदा, इंद्रजीत सामड, अमरेश विश्वकर्मा, सुरेश साह,संजय सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी