साधुचरण सिंह कुंटिया ने लिया अपना पर्चा वापस, अब मैदान में बचे 13 प्रत्याशी

चाईबासा सदर विधानसभा में कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी साधुचरण सिंह कुंटिया ने नाम वापसी के अंतिम दिन अपना पर्चा वापस ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 08:48 PM (IST)
साधुचरण सिंह कुंटिया ने लिया अपना पर्चा वापस, अब मैदान में बचे 13 प्रत्याशी
साधुचरण सिंह कुंटिया ने लिया अपना पर्चा वापस, अब मैदान में बचे 13 प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, चाईबासा : चाईबासा सदर विधानसभा में कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी साधुचरण सिंह कुंटिया ने नाम वापसी के अंतिम दिन अपना पर्चा वापस ले लिया। अब कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को ऑब्जर्वर सुंदरेश बाबू एम, निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी परितोष कुमार ठाकुर ने चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है।

नाम चुनाव चिह्न दल

दीपक बिरुवा तीर-धनुष झारखंड मुक्ति मोर्चा।

ज्योति भ्रमर तुबिद कमल का फूल भारतीय जनता पार्टी।

मेवालाल होनहागा हाथी बहुजन समाज पार्टी ।

विमल सुंबरूई ट्रैक्टर चलाता किसान जनता दल यूनाईटेड।

पुष्पा सिकू फलों से युक्त टोकरी निर्दलीय।

पुष्पा सवैयां झाड़ू आप पार्टी ।

मानकी सवैया कोट आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया।

मंगल सिंह सुंडी आलमारी निर्दलीय।

चांदमनी बालमुचू कंघी झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)।

बेस बुड़ीउली एयर कंडीशनर निर्दलीय।

नितिन रोशन एक्का बैट्री-टार्च सोशलिस्ट यूनिटि सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिष्ट)।

बुधन बारी कैंची भारतीय आजाद सेना।

तुराम बिरुली पुष्प-घास ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस।

chat bot
आपका साथी