वाह रे प्रशासन! नोवामुंडी में मुर्दे भी डालेंगे वोट

संसू नोवामुंडी सिंहभूम संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होना है। जो लोग पांच साल पहले मर चु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 08:58 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 08:58 PM (IST)
वाह रे प्रशासन! नोवामुंडी में मुर्दे भी डालेंगे वोट
वाह रे प्रशासन! नोवामुंडी में मुर्दे भी डालेंगे वोट

संसू, नोवामुंडी : सिंहभूम संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होना है। जो लोग पांच साल पहले मर चुके हैं, उनका भी नाम मतदाता सूची में दर्ज है। बीएलओ मृतकों के घर जाकर वोट डालने के लिए पर्ची थमा रहे हैं। इस कार्यशैली ने साबित कर दिया है कि मतदाता सूची के प्रति बीएलओ कितने गंभीर रहे हैं।

नोवामुंडी प्रखंड के बूथ संख्या 101 में पांच, बूथ संख्या 104 में चार व 105 में 22 वोटरों का निधन हो चुका है। लेकिन उन्हें भी लोकसभा चुनाव में मतदाता बना दिया गया है। बीएलओ मृतकों के घर मतदान पर्ची भी पहुंचाने पहुंच गए। पर्ची देखकर परिजन हैरान थे।

मालूम हो कि मतदाता सूची तैयार करने, उसमें नाम जोड़ने, नाम हटाने व त्रुटिरहित बनाने पर सरकार लाखों रुपया खर्च करती है। यदि सक्षम पदाधिकारी ने ध्यान दिया होता तो मृतकों के नाम हटा दिए गए होते।

----

इन मृतकों के नाम दर्ज हैं : बूथ संख्या 101 पीएबीएम हाई स्कूल मतदान केंद्र के बीएलओ अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज नामों में दुलाल सरकार, सबिता घोष, दिलीप कुमार दास, मंगल सुलंकी, हमीदा खातून का निधन हो चुका है। नाम हटाने के लिए फॉर्म संख्या 7 भरकर कई बार जमा किया गया, फिर भी नहीं हटा। बूथ संख्या 104 टिस्को मिडिल स्कूल में बाले सामड, जानो नायक, सचिन पान का निधन हो चुका है। टिस्को मिडिल स्कूल के दूसरे बूथ संख्या 105 में 22 मृतकों के नाम दर्ज हैं। बीएलओ ने बताया कि मरे लोगों में नाईकी मुंडा, सोमा बारजो, दिलीप कुजूर, सुनीता बारजो, सुकरा करूवा, महेंद्र करूवा, संग्राम बारजो, राजेश करूवा, गोमी करूवा, सोमबारी पाड़ेया, सरोजनी कल्याण, बैद्यनाथ मिश्रा, वनलता गोप, दुशासन केराई, माटा सुरेन, सोमवारी कुई, बालेमा सुरेन, सामू बालमुचू, इंद्रो गोप, दिरजो गोप, सुखदेव गोप, बुधो देबी, पद्मा देबी, चितो गोप, उमा महाराणा, रबिन्द्र नाथ सरकार, हीरामनी गुच्छाईत का नाम शामिल है।

----

नोवामुंडी में 1,71,516 मतदाता करेंगे मतदान

नोवामुंडी प्रखंड में कुल 94 बूथ केंद्र बनाए गए हैं। इन बूथों पर 1,71,516 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 86,171 पुरुष व 85,345 महिलाएं हैं। बूथ संचालन के लिए 12 कलस्टर पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

----

कोट --

पांच वर्ष में एकबार चुनाव होता है। इस बीच कई लोग प्रवास में चले जाते हैं। कई लोगों का निधन हो जाता है। ऐसे लोगों का नाम सूचीबद्ध कर जिला कार्यालय को भेज दिया गया है।

- समरेश प्रसाद भंडारी, बीडीओ, नोवामुंडी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी