डॉ. केएन प्रधान बने अभाविप के चाईबासा नगर अध्यक्ष

जागरण संवाददाता चाईबासा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की चाईबासा नगर इकाई का स्थापना दिवस शंभू मंदिर परिसर में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jul 2019 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 07:21 PM (IST)
डॉ. केएन प्रधान बने अभाविप के चाईबासा नगर अध्यक्ष
डॉ. केएन प्रधान बने अभाविप के चाईबासा नगर अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, चाईबासा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की चाईबासा नगर इकाई का स्थापना दिवस शंभू मंदिर परिसर में मनाया गया। परिषद का स्थापना दिवस विद्यार्थी परिषद छात्र दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। इस दिन सभी नगरों में नई इकाई का गठन किया जाता है। परिषद का यह 70वां स्थापना दिवस है। स्थापना 9 जुलाई 1949 ई. को हुआ था। इसी बीच शंभू मंदिर में परिषद की नई इकाई का गठन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के बीच बैच का वितरण किया गया। चाईबासा नगर अध्यक्ष डॉ. केएन प्रधान, नगर मंत्री अभिमन्यु राउत, नगर सहमंत्री चाहत देवगम, गुलशन बिरुवा, विशाल सरिमा, अरुण कुमार पासवान, नगर कोषाध्यक्ष संजीव बारीक, नगर एसएफओ प्रमुख राहुल कुमार दास, नगर सोशल मीडिया प्रमुख प्रियांशु, नगर मीडिया प्रमुख अनिकेत श्रीवास्तव, नगर कार्यालय मंत्री अमित तिर्की, नगर जनजातीय छात्र प्रमुख अमन हेंब्रम, नगर कार्यकारिणी सदस्य गौरव, मनीष पांडेय, गौरव कुमार साहू, प्रतीक विश्वकर्मा, गौरव साहू, रवि रंजन, अखिलेश गुप्ता, सतीश पुरी, नगर टीएसवाईपी प्रमुख निखिल, विश्वविद्यालय अध्यक्ष आस्तिक महतो, विश्वविद्यालय मंत्री मंगल तियु को चुना गया है। इस मौके पर प्रदेश सहमंत्री शैलेंद्र गागराई ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज की तारीख में विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर हमेशा चर्चा में रहता है। विद्यार्थियों के अंदर देश भक्ति का भाव जगाने का काम करता है। छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न प्रकार का मंच प्रदान करती है। इस दौरान अभाविप पश्चिम सिंहभूम जिला के संगठन मंत्री राजन कुमार ने नवनिर्वाचित सभी नगर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मौके पर जिला संयोजक अमित नाग, शशि भूषण रजक, नीतीश पटेल, मनीष, सौरभ, नील मोहन सामड आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी