51 शौचालय को सौ फीसद निकासी, निर्माण अधूरा

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मनोहरपुर प्रखण्ड के मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के पुराना मनोहरपुर शौचालय निर्माण की राशि की शत फीसद निकासी के बावजूद कई शौचालय का निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है, जो शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 02:47 AM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 02:47 AM (IST)
51 शौचालय को सौ फीसद निकासी, निर्माण अधूरा
51 शौचालय को सौ फीसद निकासी, निर्माण अधूरा

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत मनोहरपुर प्रखण्ड के मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के पुराना मनोहरपुर शौचालय निर्माण की राशि की शत फीसद निकासी के बावजूद कई शौचालय का निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है, जो शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। जल साहिया पूर्व के जल साहिया व पंचायत समिति सदस्य पर अनियमितता का आरोप लगा रही हैं। मामले का खुलासा मंगलवार को बैठक में हुआ।

मनोहरपुर प्रखंड के पूर्वी पंचायत के पुराना मनोहरपुर में मंगलवार को मुखिया शंभूधर नायक की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में आधे अधूरे शौचालय की बात आई, तो वर्तमान जलसहिया देवंती देवी ने लोगों को बताया कि पूर्व जलसहिया अंजू देवी व पंसस संजय किशोर ¨सहदेव द्वारा राशि लेने के बाद भी कई शौचालयों का निर्माण नहीं करवाया गया है। जलसहिया देवंती देवी ने मंगलवार को हुई बैठक में बताया कि गांव मे कुल 80 शौचालय स्वीकृत है जिसमे से पूर्व जलसहिया अंजू देवी को लगभग 37 शौचालय निर्माण के लिए पूर्व में ही 4 लाख 40 हजार रुपये उपलब्ध कराए हैं। जबकि पंसस संजय ¨सहदेव को 15 शौचालय निर्माण के लिए एक लाख अस्सी हजार का फंड पूर्व में ही उपलब्ध कराया गया है। 28 शौचालय का निर्माण वह खुद करा रही हैं। पूर्व जल साहिया व पंसस द्वारा पूर्व में ही पूर्ण भुगतान लिए जाने के बावजूद इसके काम का पूर्ण होने संबंधी फाइनल बिल दोनों ने अब तक जमा नहीं किया है। जिसके कारण नए शौचालय के लिए फंड नहीं मिल पा रहा है।

इधर, पंसस संजय ¨सहदेव ने बताया कि विभाग की ओर से यूसी फॉर्म उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके चलते वे यूसी फॉर्म ससमय जमा नहीं कर पाए हैं। वहीं मौके पर मुखिया शम्भूधर नायक ने ओडीएफ को लेकर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यह क्या होता है, उन्हें नहीं मालूम। ग्राम सभा मे मुखिया ने जल्द से जल्द मामले का निवारण करने का निर्देश दिया है। मौके पर मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया शम्भूधर नायक, पंसस संजय किशोर ¨सहदेव, अनूप पति, गोपाल पाल, राज मुखी, भरत नायक के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

---------

महीनों से कई अधूरे पड़े हैं शौचालय

पुराना मनोहरपुर में कई शौचालय महीनों से अधूरे पड़े हुए हैं। गांव के अश्विनी नायक के परिजन ने बताया कि उनके यहां बन रहा शौचालय विगत 2-3 माह से अधूरा पड़ा है। वहीं गांव के ही पद्मलोचन भंज के अलावा रमेश नायक, बिनोद साहू समेत कई लाभुकों के शौचालयों का निर्माण महीनों पहले शुरू किया गया था, परंतु आज तक पूर्ण नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी