टाटा डीएवी में चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया

स्थानीय टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 07:58 PM (IST)
टाटा डीएवी में चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया
टाटा डीएवी में चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : स्थानीय टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य तरूण कुमार मिश्र व विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने चाचा नेहरू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर शिक्षिका मीनू गोराई ने पंडित नेहरू के बारे में बच्चों को ढेर सारी जानकारियां दी। इस अवसर पर क्रीड़ा शिक्षक एनके दास के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। मौके पर कक्षा पांचवीं के बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात शिक्षिका सुजाता पॉल ने भी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़ा एवं स्वच्छता पखवाड़ा पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लगभग पचास से अधिक विजेताओं को प्राचार्य के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी