शिष्टाचार की मुलाकात में काम की बातें

जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधिमंडल ने जगन्नाथपुर के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंदन कुमार से प्रखंड कार्यालय में शिष्टाचार की मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:23 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:23 AM (IST)
शिष्टाचार की मुलाकात में काम की बातें
शिष्टाचार की मुलाकात में काम की बातें

संसू, जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधिमंडल ने जगन्नाथपुर के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंदन कुमार से प्रखंड कार्यालय में शिष्टाचार की मुलाकात की। रविवार को यह जानकारी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सह संगठित कामगार कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सूरज मुखी ने दी है। उन्होंने बताया कि एक शिष्टाचार भेंट थी जो शनिवार को हुई। पहले पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया गया। एक-दूसरे का परिचय हुआ। इस दौरान क्षेत्र की आवश्यकताएं और समस्याओं की जानकारी दी। प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू ने आम जनमानस को हर सुविधा मिले, दूरदराज क्षेत्र से आने वाले हर व्यक्ति का प्रखंड कार्यालय में सम्मान के साथ उनकी समस्या या आने का उद्देश्य की जानकारी लिए जाने का अनुरोध किया। क्षेत्र आर्थिक रूप से कमजोर है। कहा सरकारी योजना का लाभ ग्राम पंचायत कार्यालय के माध्यम से ही मिले, ताकि जनता को बार-बार कार्यालय न आना पड़े। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह पंचायत दिवस को लागू करने की बात रखी। सूरज मुखी ने कहा प्रखंड में सभी को रोजगार मनरेगा से मिले। पलायन न हो। उन्होंने पशुपालन योजना पर भी जोर दिया। वही प्रखंड उपाध्यक्ष राजू गोप ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संचालित पेंशन योजना का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने की बात रखी। मौके पर मथुरा लागुरी, इकबाल अरशद, पप्पू बेहरा, राजकिशोर बेहरा अन्य उपस्थित थे।

------------------

पश्चिम सिंहभूम जिला इंटक कमेटी गठित

फोटो - 15 -

जासं, चाईबासा : संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हित में कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने इंटक पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया है। जिसमें अध्यक्ष लखन बिरुवा, उपाध्यक्ष त्रिशानु राय, सिद्धार्थ होनहागा, सुधीर कुमार रजक, महासचिव कुतुबुद्दीन खान, अशोक बालमुचू, धनंजय लागुरी, अशोक सिंह, सचिव बिरसा कुंटिया, पवन सवैयां, लाल मोहन दास, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, कोषाध्यक्ष शंकर बिरुली, विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिकू, आमंत्रित सदस्य पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चाम्पिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, रंजन बोयपाई, नवल किशोर सिंह, दीपक विश्वकर्मा, रमेश गोप, कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह तुबिद, चितरंजन केसरी, जेम्स जामुदा, राज कुमार प्रधान, डेले मुंडा, राजीव दास, पोंडे राम सामड, बादल सोय, राजू केसरी, लादू चातर, कृष्णा पुरती, ग्रेस पचारी, राजू कारवा, सोनू ठाकुर, उमेश गोप शामिल है।

chat bot
आपका साथी