महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना 12 को

चाईबासा : भाजपा सरकार महंगाई के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस 12 जुलाई को जिला महिला का

By Edited By: Publish:Sat, 09 Jul 2016 09:25 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jul 2016 09:25 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना 12 को

चाईबासा : भाजपा सरकार महंगाई के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस 12 जुलाई को जिला महिला कांग्रेस के तत्वावधान में आयुक्त कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना देगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सह तांतनगर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी पुरती ने दी। पुरती ने कहा कि भाजपा सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में सरकारी कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं किया। महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। कर्मचारियों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी