नव प्राथमिक विद्यालय मुर्गासाई में बाल संसद का गठन

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : डांगोवापोसी पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय मुर्गासाई में शिक्षक सिद्धेश्वर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 07:03 PM (IST)
नव प्राथमिक विद्यालय मुर्गासाई में बाल संसद का गठन
नव प्राथमिक विद्यालय मुर्गासाई में बाल संसद का गठन

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : डांगोवापोसी पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय मुर्गासाई में शिक्षक सिद्धेश्वर बोबोंगा की अध्यक्षता में बच्चों के साथ बैठक कर बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद के गठन करने में समाजिक कार्यकर्ता रुपेश सरकार का भी सहयोग रहा है। बैठक में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सहमती से बाल संसद में प्रिया पुरती वर्ग-4 को प्रधानमंत्री, हुरदू पुरती वर्ग-5 को उपप्रधानमंत्री, आशा बोबोंगा वर्ग 4 को स्वास्थ्य मंत्री, सुपाय बोबोंगा वर्ग-3 को उपस्वास्थ्य मंत्री, महेश बोबोंगा वर्ग-4 को साफ-सफाई मंत्री, सावन बोबोंगा वर्ग-3 को उप साफ-सफाई मंत्री,

सुनीता बोबोंगा वर्ग-5 को सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, सावन बोबोंगा वर्ग-5 को उप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, मुगली चातर वर्ग-5 को पोषण एवं विकास मंत्री, लक्ष्मी बोबोंगा वर्ग 5 को उप पोषण एवं विकास मंत्री, हरीश बोबोंगा वर्ग-4 को उपस्थिति मंत्री, मुंगी बोबोंगा वर्ग-4 को उप उपस्थिति मंत्री, मामिता बोबोंगा वर्ग-5 को शिक्षा मंत्री, विजय पुरती वर्ग-3 को उप शिक्षा मंत्री, मंगल बोबोंगा वर्ग-4 को कौशल विकास मंत्री, अर्चना बोबोंगा वर्ग-3 को उपकौशल विकास मंत्री, डेना हेंब्रम वर्ग-5 को पर्यावरण मंत्री, चुम्बरू बोबोंगा वर्ग-4 को उप पर्यावरण मंत्री, सीता बोबोंगा वर्ग-4 को खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री, गोनो बोबोंगा वर्ग-5 को उप खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री, चांदमनी बोबोंगा वर्ग-5 को सूचना एवं संपर्क मंत्री बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी