कांग्रेस नेताओं ने किया नोवामुंडी क्षेत्र का दौरा

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नोवामुंडी प्रखंड-अंचल में सार्वजनिक या निजी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:32 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं ने किया नोवामुंडी क्षेत्र का दौरा
कांग्रेस नेताओं ने किया नोवामुंडी क्षेत्र का दौरा

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नोवामुंडी प्रखंड-अंचल में सार्वजनिक या निजी कंपनी क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की स्थिति को देखने व समझने के लिए कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र भ्रमण किया। इस क्रम में कांग्रेस नेताओं ने नोवामुंडी, जामदा, गुवा, किरीबुरू का दौराकर संगठित, असंगठित मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक नोवामुंडी, गुवा, किरीबुरु में की गई। बैठक में मजदूरों की समस्या व समाधान हेतु विचार-विमर्श किया गया। भ्रमण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू, इंटक जिलाध्यक्ष राहुल आदित्य, लेबर सेल अध्यक्ष सुमंत ¨सकू, किसान-खेत मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष छोटा पूर्ती, मनरेगा कांग्रेस अध्यक्ष भगवान ¨सकू, जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र ¨सकू, संजीव ¨सहदेव, गोशनर तिग्गा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी