बकरीद पर अफवाहों से बचें: बृजलाल राम

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी थाने में सोमवार को थाना प्रभारी बृजलाल राम की अध्यक्षता में ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 11:29 PM (IST)
बकरीद पर अफवाहों से बचें: बृजलाल राम
बकरीद पर अफवाहों से बचें: बृजलाल राम

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी थाने में सोमवार को थाना प्रभारी बृजलाल राम की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति-समिति की बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि नोवामुंडी थाना क्षेत्र पहले से ही शांति प्रिय रहा है। पर्व-त्योहार में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बकरीद आपसी भाई-चारे का पर्व है। इसे समुदाय के लोग मिलकर मनाएं। आप सभी किसी तरह की अफवाह से बचें। फिर भी कोई सूचना मिलती है तो प्रशासन को सूचना दें। पुलिस हमेशा जनता के सहयोग के लिए तत्पर है। मौके पर एसआई हेमन राम, प्रशिक्षु एसआई सौरव कुमार, बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी र¨वद्र ¨सहदेव के आलावा स्थानीय लोगों में कुतुबुद्दीन खान, फिरोज खान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, गौतम लोहार, नीलेश ठक्कर, लालिया दास, मो. ख्वाजा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी