चाईबासा में आठ को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

संवाद सहयोगी, चाईबासा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आठ सितंबर को राष्ट्रीय ल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 05:55 PM (IST)
चाईबासा में आठ को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
चाईबासा में आठ को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

संवाद सहयोगी, चाईबासा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आठ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोरंजन कवि के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के सभी बैंक पदाधिकारियों, नीलाम पत्र पदाधिकारी, बीमा कंपनी के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक नोटिस निर्गत करें एवं उक्त नोटिसों को टास्क फोर्स के माध्यम से तामिला सुनिश्चित कराया जाए ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति अपने मामलों का निपटारा करा लाभान्वित हो सकें। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, देना बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, न्यू इंडिया इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस इत्यादि के पदाधिकारीगण, अधिवक्ता जयंत सारंगी, लक्ष्मी नारयण मुंधड़ा, अमर बक्शी, अमरेश कुमार साव, धरणीधर नाग, अदीकांत सारंगी, पी के घोष, नीलाम पत्र प्राधिकारी की ओर से नवीन झा इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी