प्रतिबंध मांस के साथ गिरफ्तार मो. शाहिद व सबीना गए जेल

बड़ाजामदा पुलिस ने मुख्य सड़क चौक से शुक्रवार को प्रतिबंधित मांस लेकर जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए गुवा कल्याणनगर के मो. शाहिद और सबीना परवीन को शनिवार को जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 06:38 PM (IST)
प्रतिबंध मांस के साथ गिरफ्तार मो. शाहिद व सबीना गए जेल
प्रतिबंध मांस के साथ गिरफ्तार मो. शाहिद व सबीना गए जेल

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : बड़ाजामदा पुलिस ने मुख्य सड़क चौक से शुक्रवार को प्रतिबंधित मांस लेकर जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए गुवा कल्याणनगर के मो. शाहिद और सबीना परवीन को शनिवार को जेल भेज दिया। जब्त प्रतिबंधित मांस को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शनिवार को वन विभाग विश्रामागार के समीप मुख्य सड़क किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। प्रतिबंधित मांस लेकर जाने के दौरान उपयोग किए गए स्कूटी को भी जब्त किया गया है। जब्त मांस किस पशु का है, इसका पता लगाने के लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारी सैंपल लेकर गए हैं। बता दें कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे दो लोगों द्वारा स्कूटी से प्रतिबंधित मांस लेकर बड़ाजामदा चौक पहुंचने की खबर मिली थी। दोनों स्कूटी में प्रतिबंधित मांस लेकर खरीदार के इंतजार में पेड़ के नीचे खड़े थे। इतने में संदेह होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें घेरकर पूछताछ शुरू कर दी। लोगों की भीड़ देखकर उन लोगों ने सच्चाई बताने में भलाई समझी। दोनों ने जगन्नाथपुर मौलानगर से मांस खरीदकर लाने की बात को स्वीकारा। उसके बाद ओपी पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया गया। किरीबुरू एसडीपीओ डा. हीरालाल रवि ने बताया कि दोनों को जेल भेज मामले को लेकर छानबीन चल रही है।

chat bot
आपका साथी