राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रखंड इकाई का चुनाव कल

संस, चाईबासा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बंदगांव प्रखंड कमेटी का चुनाव 21 जुलाई को होग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 06:50 PM (IST)
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रखंड इकाई का चुनाव कल
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रखंड इकाई का चुनाव कल

संस, चाईबासा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बंदगांव प्रखंड कमेटी का चुनाव 21 जुलाई को होगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ प्रधान व जिला कोषाध्यक्ष अजीत ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि बंदगांव प्रखंड में घाटी के नीचे बुनियादी विद्यालय में 21 जुलाई को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रखंड इकाई का चुनाव किया जाएगा। चुनाव के लिए प्रमंडल संगठन मंत्री किशोर प्रसाद निर्वाची पदाधिकारी एवं जिला महामंत्री विमल शंकर महतो चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे। राजकीय बुनियादी विद्यालय कराईकेला में चुनाव के साथ-साथ कुछ आवश्यक जानकारी भी शिक्षकों को आदान-प्रदान की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी