चंदा नहीं देने पर बाइक मिस्त्री को राड से पीटा

चंपुआ ब्लॉक अंतर्गत भोंडा पंचायत के सुभद्रापुर गांव में एक बाइक मिस्त्री को एक व्यक्ति ने राड से हमला कर अधमरा कर दिया। सुभद्रापुर गांव में एक दिल्ली निवासी विजय कुमार पावर नामक व्यक्ति बाइक मिस्त्री के रूप में गैरेज कर वहां काफी दिनों से रह रहा है। उसी गांव के सुशील महाराणा नामक व्यक्ति ने उससे तीन हजार रुपये चंदा मांगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 01:08 AM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 06:17 AM (IST)
चंदा नहीं देने पर बाइक मिस्त्री को राड से पीटा
चंदा नहीं देने पर बाइक मिस्त्री को राड से पीटा

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : चंपुआ ब्लॉक अंतर्गत भोंडा पंचायत के सुभद्रापुर गांव में एक बाइक मिस्त्री को एक व्यक्ति ने राड से हमला कर अधमरा कर दिया। सुभद्रापुर गांव में एक दिल्ली निवासी विजय कुमार पावर नामक व्यक्ति बाइक मिस्त्री के रूप में गैरेज कर वहां काफी दिनों से रह रहा है। उसी गांव के सुशील महाराणा नामक व्यक्ति ने उससे तीन हजार रुपये चंदा मांगा। चंदा नहीं देने पर बाइक मिस्त्री को उसने रॉड से पीट दिया। इस हमले से विजय कुमार लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे भोंडा अस्पताल में भर्ती किया। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। घायल विजय के बयान पर आरोपी सुशील महाराणा पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी