महिलाओं को मिली अधिकारी की जानकारी

चाईबासा : महिलाओं की गरिमा एवं कानूनी सुरक्षा केंद्र के तत्वावधान में सदर प्रखंड के सिम्बिया

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jan 2017 02:47 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 02:47 AM (IST)
महिलाओं को मिली अधिकारी की जानकारी
महिलाओं को मिली अधिकारी की जानकारी

चाईबासा : महिलाओं की गरिमा एवं कानूनी सुरक्षा केंद्र के तत्वावधान में सदर प्रखंड के सिम्बिया पंचायत के ग्राम सिम्बिया में स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर अधिवक्ता जयंती लागुरी ने महिलाओं के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सुरक्षा देने की संगठन से सहयोग लेने की जानकारी दी। मौके पर हेलेन सुंडी ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की बीमारी में स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लें। अंधविश्वास के चक्कर में न पड़े। उन्होंने समय पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराने का भी सुझाव दिया। शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सभी स्कूल जाने वाले बच्चों का नामांकन एवं ठहराव कराएं। कार्यक्रम में रूपाली देवगम, आशा दीपाली सोय, सुशीला बोदरा, सुखमती बिरूवा, बबिता पुरती आदि उपस्थित थीं। मंच का संचालन मेरी होनहागा व धन्यवाद सत्या अमृता देवगम ने किया।

chat bot
आपका साथी