राज्यपाल तीन को आऐंगे कोल्हान विवि

चाईबासा : झारखंड के राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद 3 फरवरी को चाईबासा आ रहे हैं। राज्यपाल यहां कोल्हान विश्व

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 01:08 AM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 01:08 AM (IST)
राज्यपाल तीन को आऐंगे कोल्हान विवि

चाईबासा : झारखंड के राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद 3 फरवरी को चाईबासा आ रहे हैं। राज्यपाल यहां कोल्हान विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक व परीक्षा भवन का उद्घाटन करेंगे। सरकार की ओर से उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को उनके आगमन को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल का हेलीकाप्टर सुबह 10.55 बजे टाटा कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेगा। जहां से वह 11 बजे कोल्हान विवि में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे। 11.40 बजे वह वापस रांची लौट जाएंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर शनिवार को डीएसपी मुख्यालय प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रशिक्षु डीएसपी प्रणव कुमार सिंह व सदर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार हैलीपैड व कार्यस्थल का निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान पदाधिकारियों ने विवि के कुलपति डॉ. आरपीपी सिंह व प्रति कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती से तैयारी की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी