12वां झारखंड स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता कल से

टाटा स्टील खेल को जीवन-शैली के एक तरीके के रूप में प्रोत्साहित करती है। इसी कड़ी में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के साथ नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर (एनबीसी) में सीनियर व जूनियर श्रेणियों के लिए 12वें झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 07:51 PM (IST)
12वां झारखंड स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता कल से
12वां झारखंड स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता कल से

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : टाटा स्टील खेल को जीवन-शैली के एक तरीके के रूप में प्रोत्साहित करती है। इसी कड़ी में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के साथ नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर (एनबीसी) में सीनियर व जूनियर श्रेणियों के लिए 12वें झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन करेगी। झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेश दत्त त्रिपाठी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। आयोजन का समापन झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सेन द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ होगा। यह आयोजन 26-29 दिसंबर तक होगा। इसमें झारखंड के 17 जिलों के 350 से अधिक उभरते मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। मुकाबला एलीट (पुरुष और महिला), यूथ व जूनियर (पुरुष और लड़के), सब-जूनियर (लड़के और लड़कियां) के लिए आयोजित होगा। नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर में पहली बार कुल 60 महिलाएं व बालिकाएं मुक्केबाजी के ¨रग में उतरेंगी। झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन से संबद्ध एनबीसी पश्चिम ¨सहभूम का एकमात्र समर्पित बॉक्सिंग केंद्र है। एनबीसी का निर्माण 3150 वर्गफीट के कार्पेट क्षेत्र की लागत 31 लाख रुपये से की गई है। बॉक्सिंग सेंटर का निर्माण टाटा स्टील में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट पहल के तहत किया गया है। इसमें बेकार कन्वेयर बेल्ट का उपयोग कर फर्श बनाया गया है। झारखंड बॉ¨क्सग एसोसिएशन कैडरों ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय दोनों स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। 12वें झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप नई प्रतिभा को चिह्नित करने व नए जोश, नये उत्साह से ग्राउंड में उतरेंगे।

chat bot
आपका साथी