हस्तशिल्प महोत्सव में उमड़ रही भीड़

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे हाई स्कूल मैदान में चल रहे हस्तशिल्प महोत्सव सह मेले में लोगों की आपार भ

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 01:07 AM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 01:07 AM (IST)
हस्तशिल्प महोत्सव में उमड़ रही भीड़

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे हाई स्कूल मैदान में चल रहे हस्तशिल्प महोत्सव सह मेले में लोगों की आपार भीड़ हो रही है। शनिवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 15000 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। क्षेत्र के लोग इस महोत्सव का भरपूर आनद ले रहे हैं। लोग खादी के वस्त्रों सहित स्टील के फर्नीचर, सहारनपुर के लकडी़ के फर्नीचर, उप्र के भदोही के कारपेट, बास से बने सजावट के सामान तथा अन्य सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मेले में आए हुए बनावटी फूल भी लोगों को खूब भा रहे हैं। साथ ही महिलाओं के बीच ज्वेलरी भी खूब खरीदी जा रही है। इस मेले का एक खास आकर्षण मार्बल पत्थर से निर्मित मंदिर एवं तुलसी चौरा (तुलसी दानी) भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन मेले में सभी हस्तनिर्मित वस्तुओं पर विशेष छूट दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी