कांग्रेस नेता राम सिंह सोय का निधन

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 02:02 AM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 02:02 AM (IST)
कांग्रेस नेता राम सिंह सोय का निधन

चाईबासा : कांग्रेस नेता राम सिंह सोय (45) का निधन 17 सितंबर को उनके पैतृक आवास सदर प्रखंड अंतर्गत आचु अमिता गांव में हो गया है। इसकी सूचना मिलने पर राज्य सभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार बूलमुचू वहां पहुंचे। यहां स्व. रामसिंह सोय के परिजनों के साथ मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बलमुचू ने बताया कि स्व. सोय कांग्रेस के एक अच्छे नेता थे। जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी त्रिशानू राय ने कहा कि रामसिंह सोय एक आंदोलनकारी नेता थे। उनका योगदान झारखंड आंदोलन में रहा है एवं झारखंड वासियों को उनकी कमी हमेशा खलेगी। बता दें कि राम सिंह सोय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अंतिम संस्कार में पर जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू, अशोक सुंडी, सुशीला पुरती, रामसिंह सावैयां, काबू दत्ता, चंद्रमोहन तापेय, प्रमोद गोप, घनश्याम पुरती, आदर्श अरूण बालमुचु, मोती लाल बोदरा, सावित्री कुदादा, पुरेंद्र हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी