छठ घाट का मरम्मत शुरू

By Edited By: Publish:Sun, 03 Nov 2013 12:21 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2013 12:23 PM (IST)
छठ घाट का मरम्मत शुरू

संवाद सूत्र, सीनी : सरायकेला में आगामी छठ पूजा को लेकर खरकई नदी स्थित छठ घाटों की साफ- सफाई व मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। सरायकेला में खरकाई नदी पर जगन्नाथ घाट, कुदरसाही मंदिर घाट एवं श्मशानकाली मंदिर समेत तीन घाट हैं। कई सुविधाओं के कारण जगन्नाथ घाट पर भीड़ ज्यादा होती है। नगर पंचायत द्वारा विगत कई वर्षो से जगन्नाथ घाट में छट घाट निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है परंतु अब तक छठ घाट का निर्माण नहीं हो सका। श्मशान काली मंदिर के घाट में वर्षो पूर्व प्रशासन द्वारा आरंभ किया गया जो अब तक अधूरा है। नगर पंचायत द्वारा इस वर्ष खरकई नदी स्थित सभी घाटों की साफ-सफाई एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को राजा प्रताप आदित्य सिंह देव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणिमा सिंह देव ने जगन्नाथ घाट मंदिर जाकर साफ-सफाई का कार्य आरंभ किया। घाट तक जाने वाली सड़क का भी जीर्णोद्धार किया गया। अरुणिमा सिंह देव ने बताया कि किन्हीं कारणों से नगर पंचायत द्वारा छठ घाट का अब तक निर्माण नहीं किया गया परंतु जल्द ही छठ घाट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क भी काफी जर्जर हो गयी है इसका भी जीर्णोद्धार किया जाएगा ताकि छठ व्रती एवं श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी