कीटनाशक खाने से युवक गंभीर

सिमडेगा : जिले के पाकरटांड़ प्रखंड अंतर्गत कोबांग निवासी शीत कुमार साहू की हालत गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 11:09 PM (IST)
कीटनाशक खाने से युवक गंभीर
कीटनाशक खाने से युवक गंभीर

सिमडेगा : जिले के पाकरटांड़ प्रखंड अंतर्गत कोबांग निवासी शीत कुमार साहू की हालत गुरुवार की रात्रि में कीटनाशक पीने से गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। अब उसकी हालत खतरे बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में शीत की पत्नी शांति ने बताया कि उसका पति नशापान कर वापस घर लौटा था। इसी के बाद उसने घर में रखे कीटनाशक दवा को पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।

chat bot
आपका साथी