एसएसवीएम के बच्चे अब सीखेंगे हॉकी व तीरंदाजी

जासंसिमडेगा जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्यालय सलडेगा में शिक्षा का स्तर बहुत ही अच्छा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:18 AM (IST)
एसएसवीएम के बच्चे अब सीखेंगे हॉकी व तीरंदाजी
एसएसवीएम के बच्चे अब सीखेंगे हॉकी व तीरंदाजी

जासं,सिमडेगा: जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्यालय सलडेगा में शिक्षा का स्तर बहुत ही अच्छा रहा है। इसके साथ ही यहां के विद्यार्थियों में खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभावान हैं। बच्चों की जिज्ञासा और प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहु के निवेदन पर हॉकी सिमडेगा ने हॉकी का प्रशिक्षण देना किया है। पहले दिन लगभग 45 बच्चों ने हॉकी की बारीकियां सीखी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह एनआईएस हॉकी कोच तारिणी कुमारी और मनोज कोनबेगी ने सभी को हॉकी के गुर सिखलाई। अब हर रविवार एवं छुट्टी के दिनों में यहां के बच्चों को हॉकी सिमडेगा की ओर से ट्रेनिग दिलवाई जाएगी और बाकी के दिनों में विद्यालय प्रबंधन की ओर से। वही तीरंदाजी कोच सह राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी राजू मांझी ने कुछ बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया। पहली बार तीर चला रहे बहुत से बच्चों ने बहुत ही सुंदर निशाना लगाया, जिससे उनकी प्रतिभा को देखकर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र जी काफी प्रभावित हुए और तुरंत तीर धनुष क्रय करने का आदेश दिया। दो घटे से अधिक समय तक चले ट्रेनिग काल में प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू, हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, हॉकी कोच तारिणी कुमारी, तीरंदाजी कोच राजू मांझी, शिक्षक जगन्नाथ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी केशरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी