सलीमा के घर पर प्रशासन ने लगवाया स्मार्ट टीवी

जिला प्रशासन की ओर से ओलिपियन सलीमा टेटे के घर में 43 इंच का स्मार्ट 4 के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:11 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:11 PM (IST)
सलीमा के घर पर प्रशासन ने लगवाया स्मार्ट टीवी
सलीमा के घर पर प्रशासन ने लगवाया स्मार्ट टीवी

जासं,सिमडेगा : जिला प्रशासन की ओर से ओलिपियन सलीमा टेटे के घर में 43 इंच का स्मार्ट 4 के टीवी एवं सेटअप बॉक्स लगाया गया।

टोक्यो ओलिपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में जिले की बेटी सलीमा टेटे भी शामिल है। टीम इंडिया द्वारा टोक्यो ओलंपिक में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 4 अगस्त को सेमी फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सलीमा के साथ-साथ गांव के लोग भी

ठीक से मैच देख सकें,इसके लिए उपायुक्त सुशांत गौरव ने जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय को सलीमा टेटे के घर टीवी का अधिष्ठापन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कल सेमीफाइनल मैच होना है, सलीमा के परिजन एवं गांव के लोग भी अच्छे से टीवी में सलीमा का मैच देखेंगे। सलीमा का भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होना जिले के लिए गौरव की बात है, इससे जिले के खेल प्रेमियों को प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर हाकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोंबेगी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी