पौष्टिक आहार से वंचित नहीं होंगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

जासंसिमडेगा लॉकडाउन के दौरान प्रशिक्षण केंद्र बंद होने से पौष्टिक भोजन एवं अभ्यास से वं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:28 PM (IST)
पौष्टिक आहार से वंचित नहीं होंगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
पौष्टिक आहार से वंचित नहीं होंगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

जासं,सिमडेगा: लॉकडाउन के दौरान प्रशिक्षण केंद्र बंद होने से पौष्टिक भोजन एवं अभ्यास से वंचित अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग एवं संगीता कुमारी की मदद के लिए हॉकी सिमडेगा द्वारा की गई पहल अब रंग लाई है। संघ के लिखित निवेदन पर विभाग ने उक्त

दोनों खिलाड़ियों को सिमडेगा प्रशिक्षण केंद्र में रहने की अनुमति दे दी है। हालांकि अभी भी उक्त दोनों खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक भोजन एवं सब्जी आदि की व्यवस्था हॉकी सिमडेगा

के पदाधिकारी मनोज कोनबेगी व कमलेश्वर मांझी ही कर रहे हैं। विदित हो कि चार माह से लगातार सुदूरवर्ती खिलाड़ियो के घरों तक पहुंचकर उनका हाल चाल ले रहे हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी एवं कमलेश्वर मांझी ने कहा अपने-अपने घरों में अभाव में रह रहीं दोनों खिलाड़ियों की दशा नहीं देखी गई। चूंकि घर में भी पूरी सुविधाएं दे पाना सम्भव नहीं हो पा रहा था। इस लिए जिला खेल पदाधिकारी को पत्र लिखकर निवेदन किया कि दोनों खिलाड़ियो के लिए जिला मुख्यालय में रहने की व्यवस्था दी जाए। खाने-पीने की व्यवस्था हॉकी सिमडेगा कर लेगा। जिला खेल पदाधिकारी ने उक्त दोनों खिलाड़ियो को एस्ट्रोटर्फ स्थित हॉकी सेंटर के खाली पड़े होस्टल में रहने की सहमति दी। जिला खेल पदाधिकारी की सहमति मिलते ही हॉकी सिमडेगा ने इन दोनों खिलाड़ियो उनके घर करंगागुड़ी से सिमडेगा लाया। दोनों खिलाड़ियो के लिए आवास व्यवस्था करने लिए जिला प्रशासन का हॉकी सिमडेगा ने आभार व्यक्त किया। साथ ही अंडर वेट हो चुकी अब दोनों ही खिलाड़ी के लिए हॉकी सिमडेगा डाइट चार्ट बनाकर भोजन की व्यवस्था कर रहा है। इधर अब दोनों खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में अपना अभ्यास भी कर पा रहीं है।

chat bot
आपका साथी