पंडालों के खुले पट, उमड़े श्रद्धालु

संवादसूत्र सिमडेगा जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में शनिवार को नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ पड़े।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 09:24 PM (IST)
पंडालों के खुले पट, उमड़े श्रद्धालु
पंडालों के खुले पट, उमड़े श्रद्धालु

संवादसूत्र, सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में शनिवार को नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां जगत जननी के भव्य पंडालों के पट खुल गए। पूजा-अर्चना एवं भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। शहर के आठों पूजा पंडालों में आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। साथ में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती के साथ गजाजन व कार्तिकेय जी महाराज की भी प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा की जा रही है। धूप, अगरबत्ती की खुश्बू से पूरा पंडाल में सुगंध व दिव्यता का अहसास दिला रहा है। वहीं आसन पर विराजित मां दुर्गे की ममतामयी मूर्ति शोभायमान है, तो दूसरी ओर भक्ति भजन से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा है। आरती-पूजन में शंख-घंटी की ध्वनि भी भक्तों को उत्साहित कर रही है।इधर सभी पंडालों में विद्युत की आकर्षक साज-सज्जा की गई है, रात्रि में पूरा पंडाल रोशनी से जगमग हो रहा है।नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा प्रिस चौक में आयोजित पूजा में आचार्य पंडित श्याम सुन्दर मिश्र ने मां की

आकर्षक पंडालों में विराजमान मां अंबे

सिमडेगा:शहर के पूजा पंडालों के निर्माण बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया है। रामजानकी मंदिर में मां के दरबार को बांस से बने कलाकृतियों से सजाया गया है। जो कि लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गुलजार गली में मां के दरबार को भव्य महल का प्रारूप बनाया गया है, जिसमें मां विराजमान होकर मां दुर्गे अपने भक्तों पर कृपा बरसा रही है। नीचे बाजार में मां की प्रतिमा को पूर्ण रूप से माटी से बनाया गया है। रामनगर में मां के दरबार को फूलों से सजाया गया है। नगर भवन में मां के दरबार का पूर्ण रूप से फूलों से सजाया गया है। श्यामटोली में मां के दरबार को भव्य महल का प्रारूप बनाया गया है। जिसमें विराजमान होकर मां अपने भक्तों को दर्शन देगी। सेवा का उत्तम प्रबंध

सिमडेगा:पूजा पंडालों में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार बनाए गए हैं। वहीं स्वच्छता के लिए भी उत्तम प्रबंध किए गए हैं। वहीं पंडाल परिसर में धूम्रपान को निषेध किया गया है। वहीं सुरक्षा के लिए पदाधिकारी एवं जवानों को भी तैनात किया गया है पट खुलते ही दर्शन के लिए पहुंचने लगे भक्त

बानो: प्रखंड के दुर्गा पहाड़ी बानो में पट खुलते ही भक्तों का तांता लग गया। शनिवार को गणेश पूजन, माता लक्ष्मी पूजन ,माता दुर्गा की प्रतिष्ठा के साथ सप्तमी का विधि-पूर्वक पूजन हुआ। दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा समिति बानो द्वारा सात अक्टूबर को भजन संध्या तथा 8 अक्टूबर दशमी को रावण दहन के नागपुरी गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।

chat bot
आपका साथी